Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित न होने तक अभिभावको ने बच्चों को स्कूल भेजने से किया इनकार

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 13, 2025

मंगोली में अध्यापक करते रहे इंतजार पर गुलदार के भय से स्कूल नहीं पहुंचे छात्र

बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित न होने तक अभिभावको ने बच्चों को स्कूल भेजने से किया इनकार। लोहाघाट ब्लॉक के मंगोली ग्राम सभा में कल एक आदमखोर गुलदार ने मंगोली के ग्रामीण भुवन राम पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। जिससे पूरे क्षेत्र में आदमखोर की दहशत फैल गई ।वहीं मंगोली के ग्रामीणों ने अपने बच्चों की आदमखोर से सुरक्षा सुनिश्चित न होने तथा आदमखोर गुलदार के पकड़े न जाने तक बच्चों को स्कूल भेजने से इनकार कर दिया है ।विद्यालय के अध्यापकों ने बताया गुरुवार को मंगोली के रा0 जूनियर हाई स्कूल में एक भी छात्र पढ़ाई करने नहीं पहुंचा। अध्यापकों ने बताया क्षेत्र के अभिभावकों ने गुलदार से अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित न होने तक स्कूल भेजने से इनकार कर दिया है ।अध्यापकों ने बताया घटनास्थल के पास ही विद्यालय है जिस कारण अभिभावकों में बच्चों को स्कूल भेजने में बड़ा खतरा महसूस हो रहा है । वहीं अध्यापकों ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए सभी अभिभावकों से बच्चों को अपनी सुरक्षा में विद्यालय तक छोड़ने की अपील की है ।कहा विद्यालय में सभी बच्चे शिक्षकों की सुरक्षा में रहेंगे। घटना से पूरे मंगोली क्षेत्र व उसके आसपास के क्षेत्र में गुलदार की दहशत फैल चुकी है। ग्रामीण गुलदार के भय से बाहर निकलने में भी परहेज कर रहे हैं। मंगोली ग्राम प्रधान रमेश राम, पूर्व प्रधान चांद बोहरा, राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद सिंह बोरा व सभी क्षेत्र वासियों ने वन विभाग से जल्द से जल्द आदमखोर को पकड़ने की मांग वन विभाग से की है। वन विभाग भी रेंजर नारायण दत्त पांडे के नेतृत्व में जल्द से जल्द आदमखोर गुलदार को पकड़ने के प्रयास में लगा हुआ है। क्षेत्र में वन कर्मियों की गस्त लगातार जारी है।

जरूरी खबरें