Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :ख़ूना-मानेश्वर क्षेत्र में बंगाल टाइगर की धमक क्षेत्र में दहशत वन विभाग अलर्ट।

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 26, 2025

ख़ूना-मानेश्वर क्षेत्र में बंगाल टाइगर की धमक क्षेत्र में दहशत वन विभाग अलर्ट।

बन विभाग की जनता से सावधानी बरतने की अपील ।लोहाघाट के खूना बलाई व मानेश्वर क्षेत्र में बंगाल टाइगर ने दस्तक दे दी है। मंगलवार सुबह खूना बलाई के जंगल में ग्रामीणों ने एक विशालकाय बंगाल टाइगर देखा है जिसका कुछ ग्रामीणों के द्वारा दूर से वीडियो बनाया गया है ।यह वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता पान सिंह ने बताया आज सुबह बलाई क्षेत्र में बंगाल टाइगर देखा गया है कहा बंगाल टाइगर देखने की सूचना उनके द्वारा डीएफओ चंपावत को दी गई है। वहीं क्षेत्र में बंगाल टाइगर दिखने से लोग दहशत में आ गए हैं। तो वन विभाग चंपावत भी टाइगर की दस्तक से अलर्ट हो गया वन विभाग के द्वारा टाइगर की हरकतों पर नजर रखी जा रही है। वन विभाग के द्वारा टाइगर प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने तथा जंगलों में न जाने की अपील की गई है। मालूम हो जिले में कई जगह बंगाल टाइगर देखा गया है। पर्वतीय क्षेत्र में बंगाल टाइगर दिखना एक बड़े खतरे की घंटी है। टाइगर प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ेगी ।

जरूरी खबरें