Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

: लोहाघाट:पंचेश्वर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई नियमों का उल्लंघन करने पर 30 वाहनों के कटे चालान वाहन चालकों में मचा हड़कंप

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 16, 2024
पंचेश्वर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई नियमों का उल्लंघन करने पर 30 वाहनों के कटे चालान एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाली पंचेश्वर पुलीस ने क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाने, नशे में वाहन चलाने वालों/ तीव्र गति से वाहन चलाये जाने व ओवरलोडिंग करने व यातायात नियमों का उल्लंघन* करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पंचेश्वर पुलिस ने 16 अगस्त शुक्रवार को लोहाघाट- पंचेश्वर मुख्य सडक मार्ग में हेमंत सिंह कठैत थानाध्यक्ष कोतवाली पंचेश्वर के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसओ हेमंत सिंह कठैत ने बताया चेकिंग के दौरान सभी टैक्सी / प्राइवेट वाहनों का गहनता पूर्वक भौतिक निरीक्षण कर वाहन प्रपत्र चैक किये गए। सघन वाहन चेकिंग के दौरान लगभग 100 (दोपहिया व चौपहिया) वाहनो को चैक किया गया। उन्होंने बताया यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्यवाही कि गई। विवरण निम्नवत है 1- बिना बीमा - 05 कोर्ट चालान, 2- बिना फिटनेस - 01 कोर्ट चालान, 3- दोषपूर्ण नंबर प्लेट - 10 संयोजन, अन्य - 14 संयोजन* कुल 06 चालान माननीय न्यायालय प्रेषित किए गए हैं एवं कुल ₹12000/ संयोजन शुल्क वसूल किया गया है। एसओ कठैत ने कहा सुगम एवं सुरक्षित यातायात एवं जन सामान्य की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमो के अक्षरश: अनुपालन हेतु निर्देशित व जागरूक किया जा रहा है अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं पुलिस की कार्यवाही से वाहन चालकों में हरकंप मच गया कई वाहन चालक पुलिस की कार्यवाही से बचने के लिए घंटो रास्ते में इंतजार करतेेे नजर आए पुलीस टीम में अपर उप निरीक्षक हीरालाल वर्मा, हेड कांस्टेबल हरीश सिंह बिष्ट, पीआरडी गोपाल पुजारी आदि सामिल रहे

जरूरी खबरें