Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

: लोहाघाट:पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप प्रशासक बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन  5 दिसंबर को करेंगे मुख्यमंत्री आवास कूच 

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 2, 2024
5 दिसंबर को करेंगे मुख्यमंत्री आवास कूच प्रदेश की जिला पंचायतो में जिला पंचायत अध्यक्ष को प्रशासक नियुक्त करने से निवर्तमान ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों में आक्रोश फैल गया है पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार पर उनके साथ भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए हैं सोमवार को ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी व प्रदेश प्रभारी प्रकाश मेहरा के नेतृत्व में निवृत्तमान ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर उन्हें भी प्रशासक नियुक्त करने की मांग की है प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी व संयोजक प्रकाश महरा ने बताया ग्राम प्रधान लंबे समय से कार्यकाल बढ़ाने की मांग कर रहे थे पर सरकार ने उनकी सुध नहीं ली भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में एक पंचायत दो विधान की प्रथा लागू कर बेहद निंदनीय कार्य किया है उन्होंने कहा सरकार ने जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष को प्रशासक नियुक्त कर ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यो के साथ सौतेला व्यवहार किया है पंचायत प्रतिनिधियों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो 5 दिसंबर को प्रदेश के हजारों पंचायत प्रतिनिधि मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी ज्ञापन देने में चांद बोरा, सोनू बिष्ट, भुवन चौबे ,रमेश पांडे, हीरा सिंह ,गंगा देवी, किशन रावत, हेमा देवी, महेंद्र बोहरा, नरेश कुमार ,राजीव, युगल किशोर धोनी ,कमल सिंह, गणेश बोरा सहित कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे

जरूरी खबरें