Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान। भारत सरकार में बने वैज्ञानिक।

लोहाघाट:28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।

लोहाघाट से सोना चांदी लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। बांग्लादेश भागने की फिराक मे

चंपावत:कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान। वीडियो प्रोजेक्शन का सफल आयोजन

लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पालिका द्वारा केंद्रीय विद्यालय और वार्डों में चलाया गया विशेष कचरा पृथक्करण जागरू

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पालिका द्वारा केंद्रीय विद्यालय और वार्डों में चलाया गया विशेष कचरा पृथक्करण जागरूकता अभियान

लोहाघाट।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद लोहाघाट द्वारा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की दिशा में नगर पालिका परिषद लोहाघाट के अध्यक्ष गोविन्द वर्मा के नेतृत्व में केंद्रीय विद्यालय, लोहाघाट ज्ञानवर्धक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य भावी पीढ़ी और समाज को प्रकृति के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का अहसास कराना तथा एक स्वच्छ व हरित वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। साथ ही विद्यार्थियों को न केवल स्रोत स्तर पर कचरा अलग करने का मंत्र दिया गया, बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक के उपयोग को न्यूनतम करने, पुरानी वस्तुओं के पुनः उपयोग की आदत डालने तथा रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए भी जोश के साथ प्रेरित किया गया।इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम "प्रकृति से प्रेरित जलवायु, हमारा भविष्य" के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षक वर्ग को पर्यावरण को बचाने के व्यावहारिक तौर-तरीकों से रूबरू कराया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका की टीम द्वारा दैनिक जीवन में कचरे के सही प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया, क्योंकि वैज्ञानिक तरीकों से कचरे का निपटारा ही पर्यावरण को सुरक्षित रखने का एकमात्र जरिया है।अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका लोहाघाट सौरभ नेगी ने बताया कि आम जनता को जागरूक करने के लिए चार प्रकार के कचरा पृथक्करण की विस्तृत और तकनीकी जानकारी साझा की गई। इसके तहत लोगों को यह समझाया गया कि वे अपने घरों से निकलने वाले कूड़े को आपस में मिलाने के बजाय उसे शुरुआत में ही चार अलग-अलग श्रेणियों में बांट कर रखें। इन श्रेणियों में रसोई से निकलने वाला गीला कचरा, रीसायकल होने योग्य सूखा कचरा, दवाओं व रसायनों जैसी चीजों से जुड़ा घरेलू खतरनाक कचरा तथा स्वास्थ्य व स्वच्छता से संबंधित सैनिटरी एवं अस्वच्छ कचरा शामिल है। इस पृथक्करण से कचरे के पुनर्चक्रण और उसके सही निस्तारण में भारी मदद मिलेगी।जागरूकता के इस अभियान को सिर्फ विद्यालय की चहारदीवारी तक ही सीमित नहीं रखा गया, बल्कि इसे धरातल पर उतारते हुए नगर पालिका परिषद लोहाघाट के वार्ड नंबर 6 के अंतर्गत आने वाले हथरंगिया क्षेत्र में भी व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। नगर पालिका की टीमों ने हथरंगिया में घर-घर जाकर नागरिकों को जागरूक किया और उनसे अपील की कि वे अपने घरों से निकलने वाले कूड़े को इन चारों भागों में अलग-अलग डस्टबिन में रखना सुनिश्चित करें।कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण को स्वच्छ और जीवन को स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया। नगर पालिका प्रशासन ने "स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन- कचरा पृथक्करण अपनाएं, प्रकृति बचाएं" के प्रेरक संदेश के साथ लोहाघाट के समस्त सम्मानित नागरिकों से इस महाभियान में अपना सक्रिय सहयोग देने की पुरजोर अपील की है, ताकि आने वाले कल को सुरक्षित और सुंदर बनाया जा सके।इस दौरान जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक,विभागीय कर्मचारी, पर्यावरण मित्र सहित स्कूली विद्यार्थी शिक्षक एवं अन्य उपस्थित रहे

जरूरी खबरें