Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 8, 2026

जिलाधिकारी के निर्देशों पर लोहाघाट में दुकानों एवं जनरल स्टोरों का हुआ सघन निरीक्षण

जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में सार्वजनिक माध्यमों से प्राप्त शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी लोहाघाट श्रीमती नीतू डांगर, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी की संयुक्त टीम द्वारा लोहाघाट नगर क्षेत्र का गहन स्थलीय निरीक्षण व जांच अभियान चलाया गया।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में गठित संयुक्त जांच समिति द्वारा शनिवार को लोहाघाट नगर क्षेत्रान्तर्गत मीना बाजार, खड़ी बाजार, स्टेशन बाजार एवं गोरखा नगर में संचालित विभिन्न दुकानों तथा जनरल स्टोरों का आकस्मिक एवं विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में योजना से संबंधित सामग्री, एक्सपायरी अथवा प्रतिबन्धित वस्तुओं की जांच की गई, जिसमें ऐसी कोई भी सामग्री प्राप्त नहीं हुई। जांच के उपरांत शिकायत पूरी तरह से निराधार पाई गई।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाए और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि किसी भी प्रकार की अनियमितता न बरती जाए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम जनता के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में यदि किसी भी प्रतिष्ठान में कोई अनियमितता पाई जाती है तो प्रशासन द्वारा संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

जरूरी खबरें