Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पालिकाध्यक्ष बर्मा के निर्देश पर नगर में बनाई जा रही है छोटी-छोटी सरफेस पार्किंग लोगों ने किया स्वागत।

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 24, 2025

पालिकाध्यक्ष बर्मा के निर्देश पर नगर में बनाई जा रही है छोटी-छोटी सरफेस पार्किंग लोगों ने किया स्वागत।

नगर की खाली पड़ी भूमि में पालिका के द्वारा बनाए जा रही सरफेस पार्किंग।लोहाघाट नगर में पार्किंग की कमी के चलते लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़े करने को मजबूर है। सड़क किनारे वाहन खड़े रहने से आए दिन जाम की समस्या नगर में बनी रहती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए पालिकाध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा के दिशा निर्देश पर नगर में खाली पड़ी भूमि में छोटी-छोटी सरफेस पार्किंग पालिका के द्वारा बनाई जा रही है। लोगों ने पालिका अध्यक्ष की इस पहल का स्वागत किया है।सोमवार को पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया पार्किंग समस्या को देखते हुए सरफेस पार्किंग पर पालिका कार्य कर रही है जिसका प्रस्ताव बोर्ड बैठक में किया गया था। पालिका अध्यक्ष ने बताया नगर के गोरखा नगर वार्ड में चार स्थानों में पार्किंग निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके बाद नगर के अन्य खाली पड़े स्थानो में इन छोटी-छोटी सरफेस पार्किंग का निर्माण किया जाएगा ताकि लोग अपने वाहनों को इन पार्किंगो में खड़ा कर पाए ।जिससे नगर की यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा। और सरकारी भूमि में अतिक्रमण नहीं होगा।पालिका अध्यक्ष ने कहा पालिका नगर के विकास के लिए हर संभव कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से सहयोग बनाने की अपील की है साथ ही अपने बोर्ड सदस्यों को भी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

जरूरी खबरें