रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के डेंजर जोन में लगी सुरक्षा रेलिंग।
Laxman Singh Bisht
Tue, Jun 9, 2026
डीएम के निर्देश पर पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के डेंजर जोन में लगी सुरक्षा रेलिंग।
पूर्व में हो चुकी थी कई दुर्घटनाए डीएम ने लिया संज्ञान।

नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता :डीएम चंपावत।

लोहाघाट के बाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा रेलिंग ना होने से बाड़ीगाड़ में गिरने से चिकित्सक लोकेश जोशी की मौत को डीएम चंपावत मनीष कुमार ने काफी गंभीरता से लिया है। डीएम चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर लोहाघाट के पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में पुल्ला सड़क में सुरक्षा रेलिंग ना होने से यात्रियों व वाहन चालकों की सुरक्षा को लंबे समय से खतरा हो रहा था। मामला संज्ञान में आने पर डीएम चंपावत के द्वारा लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता को तत्काल नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा रेलिंग लगाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग लोहाघाट हितेश कांडपाल के द्वारा पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के पास पुल्ला सड़क पर सुरक्षा रेलिंग लगा दी गई है ।जिससे संभावित दुर्घटनाओ का खतरा काफी कम हो चुका है। पूर्व में इस स्थान पर एक दो दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। इसके अलावा पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में दुर्घटनाओं का डेंजर स्पॉट बन चुके क्षेत्र का भी जिलाधिकारी ने गंभीरता से संज्ञान लिया। जिलाधिकारी चंपावत के द्वारा तत्काल एनएच के अधिकारियों को सुरक्षा रेलिंग लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर एनएच के द्वारा आज मंगलवार को डेंजर स्पॉट बन चुके इस स्थान पर सुरक्षा रेलिंग लगा दी गई है। मालूम हो अब तक इस स्थान पर 5 से 6 लोग एसएसबी गधेरे में गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो चुके है तथा लगातार पैदल आवाजाही करने वाले नागरिकों को खतरा बना हुआ था। सुरक्षा रेलिंग लगने से अब इस स्थान पर दुर्घटनाओं मे काफी हद तक रोक लगेगी। सुरक्षा रेलिंग लगाने के लिए स्थानीय लोगों के द्वारा जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को धन्यवाद दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा नागरिकों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है कहा अन्य खतरे वाले स्थान में भी सुरक्षा रेलिंग लगाई जाएगी।