Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल ने पूर्व सैनिकों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस तिरंगा फहराकर दी शुभकामनाएं।

देखें जिले के किस जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने क्षेत्र व देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामना

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया 15 अगस्त निकली शानदार झांकियां।

लोहाघाट:मूसलाधार बारिश के बीच ड्यूटी में डटी रही महिला होमगार्ड।

चंपावत:खड़गे की जनसभा स्थल का शुद्धिकरण करने पर भड़की कांग्रेस भाजपा के खिलाफ निकाला जुलूस।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :डीएम के निर्देश पर बाड़ीगाड़ के दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में लगने लगी रेलिंग। गिरने से चिकित्सक की हुई थी मौत

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 4, 2026

डीएम के निर्देश पर बाड़ीगाड़ के दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में लगने लगी रेलिंग। गिरने से चिकित्सक की हो गई की मौत।

परसों मंगलवार रात लगभग 10:00 बजे के आसपास लोहाघाट के बाड़ीगाड़ क्षेत्र में अपने आवास के सामने से बाड़ीगाड़ में गिरने से मायावती अस्पताल में तैनात डॉक्टर लोकेश जोशी की दर्दनाक मौत हो गई थी। मामले में लोगों ने पालिका लोहाघाट को दुर्घटना का जिम्मेदार बताते हुए कहा था पालिका के द्वारा कई बार कहने के बावजूद इस क्षेत्र में सुरक्षा रेलिंग व सोलर लाइट नही लगाई गई।जिस कारण डॉक्टर लोकेश गड्ढे में गिरे और उनकी मौत हो गई। मामले का जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तथा भविष्य मे होने वाली संभावित दुर्घटनाओं के बचाव हेतु तत्काल बाड़ीगाड़ के दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में सुरक्षा रेलिंग व सोलर लाइट लगाने के निर्देश दिए। तथा युवा चिकित्सक के निधन पर दुःख जताया।जिलाधिकारी के निर्देश पर आज गुरुवार से दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में सुरक्षा रेलिंग लगने का कार्य शुरू हो गया है। मामले का तत्काल संज्ञान लेने के लिए क्षेत्र वासियों के द्वारा जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को धन्यवाद दिया गया। लोगों ने कहा अगर पालिका प्रशासन पहले जाग गया होता तो शायद आज युवा चिकित्सक डॉक्टर लोकेश हमारे बीच रहते। लोगों ने कहा सुरक्षा रेलिंग लगने के बाद क्षेत्र में दुर्घटनाओं की संभावना काफी कम होगी। लोगों ने कहा नगर में खेल मैदान ना होने के कारण अक्सर बच्चे सड़क में खेला करते हैं जिस कारण दुर्घटनाओं के संभावना बनी रहती है। जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो गया है। इस मामले को काली कुमाऊं खबर के द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था।

जरूरी खबरें