Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

सूचना

: लोहाघाट:सीएम धामी के निर्देश पर पीजी कॉलेज लोहाघाट मे 52 बेड का महिला छात्रावास हो रहा है तैयार इसी सत्र में मिलेगी सुविधा

Laxman Singh Bisht

Fri, May 17, 2024
सीएम धामी के निर्देश पर पीजी कॉलेज लोहाघाट मे 52 बेड का महिला छात्रावास हो रहा है तैयार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में 52 बेड का महिला छात्रावास बनकर हो रहा तैयार । इसी सत्र से सुचारू होंगी सारी व्यवस्थाएं। शुक्रवार को कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड रुद्रपुर के महाप्रबंधक विजय कुमार ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। वही मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया छात्रावास निर्माण से दूरस्थ क्षेत्र की छात्राओं को लाभ मिलेगा। छात्रावास में वार्डन रूम, डाइनिंग हॉल, कॉमन हॉल इत्यादि की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होने बताया आदर्श जनपद की परिकल्पना के क्रम में लगातार जनपद चंपावत में विकास कार्य किया जा रहे हैं। इसी क्रम में छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में 351.80 लाख रुपए की लागत से 52 बेड का महिला छात्रावास बनकर तैयार हो रहा है। इससे महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए यह छात्रावास बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा। दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले छात्राओं को रहने और खाने की उचित व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु इसका निर्माण किया गया है । इस छात्रावास का उपयोग इसी शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता, सहायक अभियंता कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड उमेश श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।

जरूरी खबरें