Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल ने पूर्व सैनिकों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस तिरंगा फहराकर दी शुभकामनाएं।

देखें जिले के किस जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने क्षेत्र व देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामना

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया 15 अगस्त निकली शानदार झांकियां।

लोहाघाट:मूसलाधार बारिश के बीच ड्यूटी में डटी रही महिला होमगार्ड।

चंपावत:खड़गे की जनसभा स्थल का शुद्धिकरण करने पर भड़की कांग्रेस भाजपा के खिलाफ निकाला जुलूस।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम की पहल पर 42 लाख की लागत से उप जिला अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य पूरा।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 6, 2026

डीएम की पहल पर 42 लाख की लागत से उप जिला अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य पूरा।

जल्द मरीजों को मिलने लगेगी ऑपरेशन की बेहतर सुविधा।

चंपावत जिले के लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में ऑपरेशन थिएटर की कमी के चलते मरीज को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। मामले को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के द्वारा डीएम चंपावत मनीष कुमार व सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान के संज्ञान में डाला गया। लोहाघाट क्षेत्र के मरीजों की गंभीर समस्या का जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा गंभीरता से संज्ञान लिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया जिलाधिकारी के द्वारा अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर के निर्माण के लिए 42 लख रुपए की धनराशि जारी की जिसके फलस्वरूप ऑपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य किया गया जो कि अब पूरा हो चुका है। डॉ राठी ने बताया जल्द ही ऑपरेशन के उपकरणों व मशीनों की उपलब्धता होते ही मरीज को उप जिला चिकित्सालय में ऑपरेशन की सुविधा मिलने लगेगी। डॉ राठी ने बताया लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के पुराने ऑपरेशन थिएटर मे जगह की कमी के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था ओटी में एक ऑपरेशन चलने के दौरान इमरजेंसी आने पर काफी कठिनाइयों चिकित्सकों के सामने आ जाती है। उन्होंने बताया अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ ,हड्डी रोग विशेषज्ञ व आई सर्जन तैनात हैं। उन्होंने बताया नवनिर्मित ऑपरेशन थिएटर के कार्य करने से प्रसव ,हड्डी व आँख के ऑपरेशन करने में क्षेत्र के मरीजों को तथा चिकित्सकों को काफी सुविधा होगी तथा इमरजेंसी में भी ऑपरेशन किया जा सकते हैं। डॉक्टर विराज राठी ने ऑपरेशन थिएटर के निर्माण के लिए डीएम चंपावत मनीष कुमार व सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा उप जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से क्षेत्रीय जनता को काफी लाभ मिल रहा है ।कहा उनका पूरा प्रयास है क्षेत्र के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध की जाए ।उन्होंने कहा अस्पताल से रेफर केस काफी कम हो चुके हैं। वही लोगों लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय को उप जिला चिकित्सालय की पूरी सुविधा देने की मांग की है।

जरूरी खबरें