रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
Laxman Singh Bisht
मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।

मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को दी जन्म दिवस की शुभकामनाएं।

प्रदेश प्रधान संगठन उत्तराखंड की 10 सूत्रीय मांगों के निराकरण न किए जाने के विरोध में आज चंपावत जिले के लोहाघाट विकासखंड के ग्राम प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष पवन भट्ट व अमर सिंह कोटियाल के नेतृत्व में आज बुधवार को ब्लॉक कार्यालय लोहाघाट में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्राम प्रधानों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक कार्यालय लोहाघाट में तालाबंदी करते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। ग्राम प्रधानों ने कहा प्रदेश प्रधान संगठन अपनी 10 सूत्रीय मांगों के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा ग्राम प्रधानों को न्यूनतम 20 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाए तथा ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों को भी प्रति खुली बैठक में प्रतिभाग करने पर मानदेय का प्रावधान किया जाए, मनरेगा बी वी रामजी योजना में श्रमिकों की उपस्थिति को पूर्ण रूप से ऑफलाइन किया जाए क्योंकि उत्तराखंड पर्वतीय राज्य है यहा पर नेटवर्क कनेक्टिविटी ठीक न होने के कारण श्रमिकों की उपस्थिति ऑनलाइन करना संभव नहीं है इसलिए श्रमिकों की उपस्थिति को ऑफलाइन किया जाए। जिससे ग्रामीण रोजगार बढ़ेगा तथा पलायन भी रुकेगा एवं कुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी प्रतिदिन अकुशल ₹600 व कुशल मजदूरी प्रतिदिन ₹800 किया जाना न्यायोचित होगा ।ग्राम पंचायत के राज्य वित्त केंद्रीय वित्त की धनराशि को जनसंख्या व भौगोलिक क्षेत्रफल के अनुसार बढ़ाया जाए, जिससे ग्राम पंचायत में तेजी से विकास कार्य हो सके, जिला योजना मद में पास होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव ग्राम पंचायत की खुली बैठक में अनिवार्य रूप से पारित करवाये जाए एवं जिला योजना की बैठक में ग्राम प्रधान संगठन को भी नामित सदस्य के रूप में आमंत्रित किया जाए, पंचायती राज एक्ट में पारित सभी 29 विभागों को अति शीघ्र ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए विधायक, सांसद निधि, की तर्ज पर ग्राम प्रधान निधि की बजट में व्यवस्था की जाए, ताकि ग्राम पंचायत में आकस्मिक आपदा, आगजनी, घटनाक्रम राहत कार्य आवश्यकता अनुसार विकास कार्य तेजी से किया जा सके। ग्राम प्रधानों ने कहा ग्राम पंचायत में किसी भी विभाग द्वारा स्वीकृत 10 लाख तक के विकास कार्यों की कार्य दाई सस्था ग्राम पंचायत को ही बनाया जाए ताकि ग्रामीण रोजगार को राहत मिल सके एवं यह पलायन रोकने की दिशा में सरकार का महत्वपूर्ण कदम होगा। ग्राम प्रधानों का पंचायती राज विभाग द्वारा स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा, करवाया जाए जिससे ग्राम प्रधानों के परिवारों को सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा यह सरकार का एक ऐतिहासिक निर्णय होगा। कहा उत्तराखंड प्रदेश की सभी ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वे 2024 की सूची में नाम होने के बाद भी आवास सॉफ्ट द्वारा जेनरेट की गई प्राथमिकता सूची में नाम नहीं होने पर जरूरतमंद ग्रामीण लाभार्थियों में रोष व्याप्त है, जिसको अति शीघ्र प्रधानमंत्री आवास प्राप्त प्राथमिकता सूची में लाभार्थियों के नाम सम्मिलित किया जा सके , 16वें वित्त में नई गाइडलाइन के अनुसार ग्राम पंचायत टैक्स के रूप में प्रत्येक परिवार मासिक ₹100 की दर से वार्षिक ₹1200 प्रति परिवार पर टैक्स लगाकर ग्राम पंचायत की आय में वृद्धि करने तथा टैक्स लागू न होने पर प्रतिवर्ष ग्राम पंचायत के 16वें वित से 20% की धनराशि में कटौती की जाएगी का आदेश प्राप्त हुआ है, तथा इस आदेश में संशोधन कर ग्राम पंचायत को टैक्स लागू करने की बाध्यता से मुक्त किया जाए । ग्राम प्रधानों ने कहा आज पूरे प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस को मनाया जा रहा है और ग्राम प्रधानों को अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधानों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन को और भी ज्यादा उग्र रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान