Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

सूचना

: लोहाघाट:मुख्यमंत्री धामी की घोषणा पर लोहाघाट विधानसभा की कई विकास योजनाओं को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भाजपा जिलाध्यक्ष ने जनता की ओर से मुख्यमंत्री धामी को दिया धन्यवाद

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 9, 2024
मुख्यमंत्री की घोषणा पर लोहाघाट विधानसभा की कई विकास योजनाओं को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भाजपा जिलाध्यक्ष ने जनता की ओर से मुख्यमंत्री धामी को दिया धन्यवाद चंपावत भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा ने जानकारी देते हुए बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा लोहाघाट विधानसभा में विकास कार्य हेतु कई घोषणाए की गई थी मेहरा ने कहा मुख्यमंत्री धामी की घोषणा पर शासन ने प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी है जिला अध्यक्ष मेहरा ने बताया मुख्यमंत्री की घोषणा पर देवीधुरा महाविद्यालय की तीन किलोमीटर सड़क का नवनिर्माण, मेरोली केरोली मोटर मार्ग में रतिया नदी में 24 मीटर स्पान पुल निर्माण (प्रथम चरण) बारकोट ब्लॉक में फागली गाड़ से पनार पुल तक वैकल्पिक सड़क निर्माण कार्य (प्रथमचरण ) खालकिना से आली ढुंगाजोशी मोटर मार्ग नवनिर्माण( प्रथम चरण) कामाजूला मोटर मार्ग से पनार लिंक मोटर मार्ग नवनिर्माण कार्य (प्रथम चरण) को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है जिला अध्यक्ष मेहरा ने कहा मुख्यमंत्री धामी जो वादा करते हैं उसे निभाते हैं उन्होंने कहा वह लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद देते हैं उन्होंने कहा अभी मुख्यमंत्री के हाथों क्षेत्र में कई और विकास कार्यों का होना तय है तथा कई विकास कार्य जल्द धरातल पर नजर आएंगे

जरूरी खबरें