Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीएम ने पीजी कॉलेज लोहाघाट के छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ नशा मुक्ति कैंपस बनाने का दिया संदेश डिजिटल लिटरेसी प्रोगाम का किया शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 31, 2023
डीएम ने पीजी कॉलेज लोहाघाट मे  डिजिटल लिटरेसी प्रोगाम का किया शुभारंभ लोहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर डीएम चंपावत नवनीत पांडे लोहाघाट पीजी कॉलेज पहुंचे कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज प्रबंधन ने प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता के नेतृत्व में डीएम पांडे का स्वागत किया वहीं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर डीएम ने कॉलेज स्टाफ व उपस्थित छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई तथा लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के पग चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया इसके अलावा डीएम ने बाल विकास विभाग की योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत छात्राओं को दिए जाने वाले निशुल्क त्रैमासिक कंप्यूटर प्रशिक्षण का समापन किया तथा प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए तथा नए डिजिटल लिटरेसी प्रोगाम का शुभारंभ किया डीएम पांडे ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा इस महाविद्यालय का नाम युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुष के नाम से जुड़ा है जिन्होंने मात्र 39 वर्ष की आयु में ब्रह्मांड को छू लिया था उनसे प्रेरणा लेकर छात्र अपने लक्ष्य की ओर बढ़े तथा कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें और अपने सपनों को साकार करें उन्होंने कहा जिस हिसाब से टेक्नोलॉजी बदल रही है उस हिसाब से अपने को बदलें स्मार्ट टेक्नोलॉजी की तरह अपने को स्मार्ट बनाएं आज इंटरनेट से आप किसी भी विषय में जानकारी हासिल कर सकते हैं डीएम ने कहा आज युवा सरकारी नौकरी के अलावा स्व रोजगार में भी अपना शानदार करियर बना सकते हैं उन्होंने कहा आज छात्रों ने रिसर्च करना छोड़ दिया है छात्रों ने रिसर्च की ओर बढ़ना चाहिए अपने विषय में विशेषज्ञ बने किताबी कीड़ा न बने डीएम पांडे ने कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को गुरु मंत्र देते हुए कहा अपने समय का सदुपयोग करें समय बर्बाद ना करें तथा अपने कैंपस को ड्रग्स फ्री कैंपस बनाएं व नशे से दूर रहे उन्होंने कहा टेक्नोलॉजी सीखने की कोई उम्र नहीं होती है इस दौरान डीएम पांडे ने नमामि गंगे पुस्तक का विमोचन किया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सोनाली कार्तिक का रहा इस मौके पर तहसीलदार विजय गोस्वामी, डीपीओ राजेंद्र प्रसाद बिष्ट,डॉक्टर प्रकाशलखेड़ा ,डॉक्टर कमलेश सकटा, डॉ अर्चना त्रिपाठी,डॉक्टर सुमन पांडे, डॉक्टर रवि सनवाल , डॉ अनीता सिंह, डाक्टर भूप सिंह धामी ,डॉक्टर सुनील कुमार  सहित कई प्रोफेसर व छात्र-छात्राएं मौजूद रही

जरूरी खबरें