Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

: लोहाघाट:6 दिन से लापता युवक का नहीं लगा सुराग परिजनों ने पुलिस से युवक की जल्द तलाश की लगाई गुहार 

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 30, 2024
6 दिन से लापता युवक का नहीं लगा सुराग परिजनों ने पुलिस से युवक की जल्द तलाश की लगाई गुहार लोहाघाट के ठाड़ाढुंगा क्षेत्र में रहने वाले 28 वर्षीय युवक दीपक सिंह बोरा पुत्र दीवान सिंह बोरा 25 नवंबर 2024 को सुबह 10:00 बजे के लगभग अपने हिटलर मार्केट गैराज से अचानक लापता हो गया परिजनों के द्वारा काफी तलाश करने के बावजूद जब युवक का कुछ सुराग नहीं लगा तो 26 नवंबर को लोहाघाट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई घटना के 6 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस युवक का कुछ भी पता नहीं लगा पाई है लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार सिंह व जांच अधिकारी एसआई कुंदन बोहरा ने बताया पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है सीसीटीवी फुटेज में युवक बाइक सवार युवकों से लिफ्ट लेकर चंपावत की ओर जाता नजर आया है तथा पुलिस ने बाइक सवारो का पता लगा लिया है पूछताछ में बाइक सवारों ने बताया युवक चंपावत तक उनके साथ आया था जिसके बाद व चला गया एसएचओ ने कहा युवक अपना मोबाइल साथ नहीं ले गया है जिस कारण उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है युवक की फोटो जनपद के थानो व सरहदीय जनपदों में सर्कुलेट कर दी गई है युवक के परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द युवक की तलाश करने की मांग की है युवक लोहाघाट के हिटलर मार्केट में गैराज चलता है युवक के लापता होने से परिजन काफी परेशान है वहीं पुलिस व परिजनों ने जनता से युवक का सुराग लगने पर 74 090 32049 नंबर पर संपर्क करने की अपील की है

जरूरी खबरें