Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:एनएच ने 10 फ़ड़ व्यापारियों को दिए नोटिस नाली से बाहर लगाए फ़ड़।

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 19, 2025

एनएच ने 10 फ़ड़ व्यापारियों को दिए नोटिस नाली से बाहर लगाए फ़ड़।

पालिका ने रेडी व्यापारियों को रेड़ियों में पहिए लगाने के लिए किया निर्देशित। निर्देशों का पालन न करने पर लाइसेंस निरस्त करेगी पालिका।लोहाघाट स्टेशन बाजार में एनएच की नालियों के पास फ़ड़ लगाने वाले दस व्यापारियों को एनएच के द्वारा नाली के बाहर फ़ड़ लगाने के नोटिस दिए हैं । एनएच के अधिशासी अभियंता दीपक जोशी ने बताया लगभग एक माह पूर्व एनएच व पालिका के अधिकारियों के द्वारा एक संयुक्त निरीक्षण किया गया था ।जिसमें फ़ड़ व्यापारियों के द्वारा एनएच की नालियों के ऊपर अपने फ़ड़ लगाए गए थे जिस कारण पर्यावरण मित्रों को नाली की सफाई करने में काफी दिक्कतें आ रही थी ।उन्होंने बताया फ़ड़ व्यापारियों को तब मौखिक रूप से नालियों से फड़ हटाने के निर्देश दिए थे ।लेकिन फड़ व्यापारियों के द्वारा निर्देशों का पालन नहीं किया गया। अधिशासी अभियंता जोशी ने बताया आज 10 फड़ व्यापारियों को एक हफ्ते के भीतर फड़ों को नालियों से बाहर लगाने के निर्देश नोटिस के माध्यम से दिए है। निर्देशों का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में आज नगर पालिका लोहाघाट के अधिशासी अभियंता सौरभ नेगी के द्वारा फड़ व्यापारियों से वार्ता की गई तथा उनसे नगर की यातायात व सफाई व्यवस्था को देखते हुए अपने-अपने फड़ों को नाली से बाहर लगाने के निर्देश दिए गए। व्यापारियो के द्वारा अधिशासी अधिकारी को नालियों को पटालों से ढकने की मांग की गई। जिस पर अधिशासी अधिकारी के द्वारा फड़ व्यापारियों की मांग को मानते हुए जल्द नालियों को पटाल से ढकने का आश्वासन दिया। इसके अलावा अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी के द्वारा फड़ों के आगे लगने वाले रेड़ी व्यापारियों को अपनी-अपने रेड़ियों में पहिए लगाने के लिए निर्देशित किया। अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी ने बताया जो भी रेडी व्यापारी रेडियो में पहिए नहीं लगाएगा उसकी रेडी को जब्त करने के साथ-साथ लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। इस दौरान वार्ता में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पालिका कर्मी प्रमोद महर ,सुमित जोशी व सभासद आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें