Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:विश्व जल दिवस पर नेहरू युवा केंद्र ने छात्र-छात्राओं की कराई चित्रकला प्रतियोगिता

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 22, 2025

विश्व जल दिवस पर नेहरू युवा केंद्र ने छात्र-छात्राओं की कराई चित्रकला प्रतियोगिता

आज 22 मार्च विश्व जल दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र चंपावत द्वारा लोहाघाट ब्लाक के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती दीपा बोरा, अध्यापिका श्रीमती प्रीति सक्सेना , विद्यालय के अध्यापक नवीन भट्ट ,भुवन सिंह अधिकारी जी, राहुल पाटनी ,गणेश बोरा के द्वारा किया गया। नेहरू युवा केंद्र के द्वारा सभी अतिथियों को बेच लगाकर सम्मानित किया गया।अतिथियों के द्वारा प्रतिभागियों को जल के महत्त्व के बारे मे बताते हुए जल संचय के बारे में जागरूक किया।

नेहरू युवा केंद्र की स्वयंसेवक ऊषा चौहान के द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कविता रेंसवाल, द्वितीय स्थान पर कोमल चंद और तृतीय स्थान पर दीपा खोलिया रही।सभी स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया और सभी से जल को बचाने की अपील की गयी।

जरूरी खबरें