Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस हुआ पालिका का बारात घर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने किया शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 20, 2025

अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस हुआ पालिका का बारात घर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने किया शुभारंभ

बारात घर में दिखेगी कुमाऊनी संस्कृति की झलक पालिका अध्यक्ष ने कहा जनता को समर्पित बारात घर। लोहाघाट नगर पालिका के बारात घर को पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के दिशा निर्देश पर अत्याधुनिक सुविधाओ से लैस किया गया है। बारात घर में अब कुमाऊनी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी । गुरुवार को पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस बारात घर का शुभारंभ कर जनता को समर्पित किया। पालिका अध्यक्ष ने बताया नगर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बारात घर की सख्त आवश्यकता थी। जिसको देखते हुए पालिका के बारात घर को अपडेट किया गया है ।पालिका अध्यक्ष ने बताया बारात घर में जनता को सभी अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई है ।सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। तथा कुमाऊनी संस्कृति की झलक दिखाती हुई शानदार पेंटिंग बारात घर में बनाई गई है। उन्होंने कहा बाहर से यहां शादी करने आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार के असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा गया है। पालिका अध्यक्ष वर्मा ने कहा बाहर से आने वाले लोग लोहाघाट की यादों को अपने साथ ले जाएं और अन्य लोगों को भी शादी के लिए लोहाघाट आने के लिए प्रेरित करें। कहा यह बारात घर वह जनता को समर्पित करते हैं।वही पालिका के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी ने कहा यह बारात घर जनता का है उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा बारात घर में स्वच्छता बनाए रखें, तोड़फोड़ ना करें इसमें जनता की सुविधा के लिए सभी अत्याधुनिक व्यवस्थाएं की गई है उन्होंने कहा वाजिब दामों में यह बारात घर जनता को दिया जा रहा है। शुभारंभ अवसर पर सभासद सुरेश फर्त्याल योगेश जोशी, आशीष राय ,दीपक गोस्वामी ,के अलावा जीवन गहतोड़ी ,नन्नू वर्मा ,संदीप वाल्मीकि, प्रमोद महर आदि मौजूद रहे। वही जनता ने शानदार बारात घर बनाने के लिए पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा को धन्यवाद दिया।...

जरूरी खबरें