Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पालिका अध्यक्ष का वार्डो का रात्रि कालीन भ्रमण पथ प्रकाश व्यवस्था का लिया जायजा

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 29, 2025

पालिका अध्यक्ष का वार्डो का रात्रि कालीन भ्रमण पथ प्रकाश व्यवस्था का लिया जायजा लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में रात्रि कालीन भ्रमण किया गया ।जिसमें पालिका अध्यक्ष वर्मा के द्वारा नगर की पथप्रकाश व्यवस्था के साथ नगर की अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर कुछ स्थानों को चयनित किया गया जहाँ स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की आवश्यकता है। पालिका अध्यक्ष के द्वारा बताया गया उन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरु किया जा चुका है। अन्य स्थानों पर पथप्रकाश व्यवस्था सुचारू पाई गई। भ्रमण के दौरान अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी साथ में रहे। पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहायह निरीक्षण इसी प्रकार आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा अगर कहीं पर स्ट्रीट लाइट की जरूरत हो या अन्य समस्याएं हो तो वह सीधे उनसे आकर संपर्क कर सकते हैं।

जरूरी खबरें