Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में उप प्रधान चुनाव के लिए मतदान पार्टियां हुई रवाना

लोहाघाट विधायक का कार्यकाल सबसे बुरा 4: 50 साल तक जनता के बीच से रहे नदारद: आनंद अधिकारी ।

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:सरयू लिफ्ट को लेकर आंदोलन जारी/ प्रशासन धरना स्थल पर आकर डीपीआर की जानकारी करें साझा :संघर्ष समिति

Laxman Singh Bisht

Sun, May 4, 2025

भाजपा नेता व प्रशासन जनता को डीपीआर के नाम पर कर रहे गुमराह: मेहता लोहाघाट नगर के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की मांग को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में चल रहा आंदोलन आज चौथे दिन भी जारी रहा ।आंदोलनकारी सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने में बैठे रहे। संघर्ष समिति संरक्षक भूपाल सिंह मेहता , प्रहलाद सिंह मेहता व प्रकाश चंद्र पुनेठा ने बताया लोहाघाट नगर की पेयजल समस्या के समाधान के लिए आंदोलन कर रही संघर्ष समिति के पास अभी तक प्रशासन का कोई भी अधिकारी वार्ता करने तथा उनकी समस्या को पूछने तक नहीं पहुंचा। कहा उनके संज्ञान में आया शनिवार को प्रशासन के अधिकारियों और तीसरी सरकार के बीच गुपचुप तरीके से बैठक आयोजित की गई ।लेकिन बैठक में संघर्ष समिति के किसी भी पदाधिकारी को आमंत्रित नहीं किया गया। कहा इस तरह गुपचुप तरीके से की गई बैठक व प्रशासन की इस कार्य प्रणाली की संघर्ष समिति घोर निंदा करती हैं ।जबकि आंदोलन राजनीतिक नहीं जन आंदोलन है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा प्रशासन व भाजपा नेता नगर की भोली भाली जनता को डीपीआर के नाम पर गुमराह कर रहे हैं और नगर की जनता बूंद बूंद पानी के लिए तरस रही है। संघर्ष समिति संरक्षक भूपाल सिंह मेहता, अध्यक्ष विपिन गोरखा व आंदोलन कारियो ने कहा प्रशासन के अधिकारी धरना स्थल में आकर सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की डीपीआर की पूरी सच्चाई व जानकारी सांझा करे कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद योजना निर्माण में अभी तक जो प्रगति हुई है और योजना कब तक धरातल में उतरेगी। कहा समस्या जनता की है प्रशासन के अधिकारी बंद कमरे में नहीं जनता के सामने आकर जानकारी सार्वजनिक करें ना की चोरी छुपे बैठक कर कहा भाजपा नेताओं ने नगर की जनता को योजना के नाम पर गुमराह किया है ।कहा जब तक योजना पर कार्य शुरू नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा। वही इस आंदोलन को अब जनता का समर्थन मिलने लगा है। धरने में शैलेंद्र राय, रनजीत अधिकारी ,अनंत शाह, राज किशोर शाह ,दीपक शाह, रवि पांडे, रमेश सिंह बिष्ट ,लोकेश पांडे ,डीडी पांडे ,पूरन चंद्र ,ललित मोहन राय, राजू भैया, उषा अधिकारी, कैलाश सिंह देव, आशा देवी, सिद्धार्थ जोशी, हेमंत कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें