Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीमांत के रा0प्रा0 विद्यालय पासम के छात्र मनोज का जवाहर नवोदय में चयन जिले मे चौथा स्थान।

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 18, 2026

रा0प्रा0 विद्यालय पासम के छात्र मनोज का जवाहर नवोदय में चयन जिले मे चौथा स्थान।

सीमित संसाधनों के बावजूद सीमावर्ती क्षेत्र के छात्र ने हासिल की शानदार उपलब्धि चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे रा0 प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र मनोज सिंह पुत्र दशरथ सिंह ने जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा 91.25 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण कर जनपद में चौथा स्थान हासिल किया। सीमित संसाधनों के बावजूद मनोज ने अपने विद्यालय के शिक्षकों के सहयोग से यह शानदार उपलब्धि हासिल की है। मनोज की इस शानदार उपलब्धि पर सीमांत क्षेत्र में खुशी की लहर है। मनोज की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृपाल सिंह,सहायक अध्यापक देवेंद्र कोहली, ग्राम प्रधान पासम चंद्रकांत तिवारी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुल्ला त्रिलोक सिंह सहित समस्त जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र वासियों ने मनोज को बधाइयां देते हुए उनके अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी है। कहा मनोज ने सीमित संसाधनों के बावजूद सीमावर्ती क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन किया है।

जरूरी खबरें