Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:बाल श्रम के विरुद्ध पुलिस का संयुक्त अभियान, प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

लोहाघाट क्षेत्र में कैब सेवा संचालित करने की मांग। बीमारो व बुजुर्गों को मिलेगी राहत।

लोहाघाट:खटीमा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन।

दून:नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

लोहाघाट:प्राधिकरण का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध दर्ज कराई आपत्ति।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:प्राधिकरण का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध दर्ज कराई आपत्ति।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 28, 2026

प्राधिकरण का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध दर्ज कराई आपत्ति।

नगर की नजूल भूमि फ्री होल्ड करने की मांग।

लोहाघाट में विकास प्राधिकरण का जगह-जगह विरोध होने लगा है। आज मंगलवार को लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में पालिका कार्यालय जाकर नगर एवं ग्रामीण नियोजन विभाग के अधिकारियों के सामने प्राधिकरण को लेकर आपत्ति दर्ज की। समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा व सदस्यों ने कहा समिति प्राधिकरण को लेकर अपना विरोध दर्ज करती है। कहा नगर की भूमि नजूल के तहत आती है जिसमें प्राधिकरण को लागू करना उचित नहीं है ।उन्होंने कहा पहले सरकार लोहाघाट नगर की भूमि को फ्री होल्ड करें लोगों को उसका मालिकाना हक दे। कहा प्राधिकरण लागू होने के बाद नगर में निर्माण कार्य को लेकर प्राधिकरण की कई तरह की बंदिश लागू हो जाएगी। कहा लोहाघाट विकास संघर्ष समिति प्राधिकरण का पुरजोर विरोध करती है। आपत्ति जताने में राज किशोर शाह ,लोकेश पांडे ,अजय गोरखा भुवन बिष्ट , दीपक शाह, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें