Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में फरियादियों की भारी भीड़ 124 शिकायतें दर्ज अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर संसय में जनता क्या बिना भूमि फ्री होल्ड के हो सकता है मास्टर प्लान जारी?

चंपावत:कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी का गठन चिराग को फिर से मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

चंपावत:बिचई वाहन दुर्घटना की डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच साक्ष्य/बयान आमंत्रित

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक किया प्रदर्शन।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सोशल मीडिया में छवि खराब करने के आरोप पर लोहाघाट विधायक ने युवक के खिलाफ थाने में दी तहरीर।

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 26, 2025

सोशल मीडिया में छवि खराब करने के आरोप पर लोहाघाट विधायक ने युवक के खिलाफ थाने में दी तहरीर।लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने सोशल मीडिया में उनकी छवि खराब करने के आरोप लगाते हुए सुदीप सिंह चम्याल नाम के युवक के खिलाफ आज शुक्रवार को पाटी थाने में तहरीर दी तथा पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने तहरीर में बताया कि कल 25 दिसंबर को क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाटी ग्राम सभा के चोड़ा गूठ गए हुए थे। जहां उनके द्वारा ग्राम सभा की बैठक में प्रतिभाग किया गया। कहा जब बैठक के सभी कार्य समाप्त होने के बाद वह जनता को धन्यवाद दे रहे थे उसी वक्त सुदीप चम्याल ग्राम पखोटी वहां पहुंचा और मेरी छवि धूमिल करने के लिए मेरी बैठक की वीडियो एडिट करते हुए सोशल मीडिया में डाल दिया। इस व्यक्ति के द्वारा मेरी सामाजिक और राजनीतिक छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। लोहाघाट विधायक ने कहा यह व्यक्ति पूर्व में भी दो-तीन बार इस प्रकार के प्रयास कर चुका है । इस व्यक्ति के इस कार्य से मे मानसिक रूप से तनाव में हूं। लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने थाना अध्यक्ष पाटी से उक्त आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

जरूरी खबरें