रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।
Laxman Singh Bisht
11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।

समाज कल्याण विभाग लोहाघाट कार्यालय के ताले आज बुधवार को 11:00 बजे तक नहीं खुले। जिस कारण दूर-दूर क्षेत्र से आए लोग समाज कल्याण विभाग कार्यालय के ताले खुलने का इंतजार करते रहे। लोहाघाट ब्लॉक के दूरस्थ मटियानी से आए तेज सिंह व मंगोली से आए पूरन राम तथा अन्य लोगों ने बताया वह लोग सुबह 10:00 बजे से समाज कल्याण विभाग कार्यालय खुलने का इंतजार कर रहे हैं पर 11 बजे तक भी कोई भी कर्मचारी कार्यालय खोलने नहीं आया है। उन्होंने बताया वह लोग काफी दूर से आए हैं तथा समाज कल्याण विभाग के माध्यम से होने वाले कार्य के संबंध में समाज कल्याण विभाग लोहाघाट कार्यालय में पहुंचे। मामले में लोगों ने गहरी नाराजगी जताई कहा समाज कल्याण विभाग एक महत्वपूर्ण विभाग है जिसमें कार्य कराने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं।

लोगों ने कहा चाहे कोई भी विभाग हो उसका कार्यालय 10:00 बजे खुलना चाहिए ताकि लोगों का काम समय पर हो। फिलहाल मामले में लोहाघाट कार्यालय प्रभारी से संपर्क नहीं हो पाया कि आखिर 11:00 बजे तक कार्यालय क्यों नहीं खुला। फिलहाल कार्यालय के समय से न खुलने पर दूर-दूर क्षेत्र से आए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कार्यालय भवन की हालत काफी जर्जर बनी हुई है।
विज्ञापन
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद
बाराकोट: पम्दा के युवा उप प्रधान मनमोहन टम्टा का निधन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते