Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:स्कूटी में कर रहा था शराब तस्करी पंचेश्वर पुलिस ने दबोचा स्कूटी सीज

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 27, 2025

स्कूटी में कर रहा था शराब तस्करी पंचेश्वर पुलिस ने दबोचा स्कूटी सीज

एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है।एसपी के निर्देश पर पंचेश्वर कोतवाली पुलिस लगातार नशा तस्करो पर कार्यवाही कर रही है। आज रविवार को कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष हेमंत सिंह कठेत के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया चेकिंग के दौरान पुलिस ने मदन सिंह धौनी (34)पुत्र जोगा सिंह धौनी निवासी - ग्राम - बसकुनी को स्कूटी UK-03-B-3174 में अवैध रूप से शराब की तस्करी व परिवहन किये जाने पर गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष हेमंत सिंह कठेत ने बताया अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली पंचेश्वर में धारा 60(1)(क)/72 संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्कूटी को भी नियमानुसार सीज कर कब्जे लिया गया है। बताया आरोपी की कब्जे से मैकडॉवेल व्हिस्की के 37 क्वार्टर तथा देसी शराब माल्टा के 44 टेट्रा पैक बरामद किए गए। थानाध्यक्ष ने कहा पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।पुलिस टीम में हेमंत सिंह कठेत थानाध्यक्ष, एएसआई हीरा लाल वर्मा, का0पवन कुमार, का 0दीपक कुमार शामिल रहे।

जरूरी खबरें