Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:ग्रामीणों के लिए रोजगार का सशक्त माध्यम बन रहा है लिंगड़ा।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 24, 2026

ग्रामीणों के लिए रोजगार का सशक्त माध्यम बन रहा है लिंगड़ा।

कड़ी मेहनत व खून पीने वाली जोको का सामना कर जंगल से बाजार पहुंचा रहे हैं किसान लिगड़े को।चंपावत जिले के पर्वतीय क्षेत्र के ठंडे इलाकों में पाए जाने वाला लिगड़ा आजकल ग्रामीणों के लिए रोजगार का सशक्त माध्यम बन रहा है। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण जंगलों से लिगड़े को तोड़कर बाजारों में बेचकर अच्छा रोजगार कर रहे हैं। लोगों के द्वारा भी लिगड़े की सब्जी को हाथों हाथ खरीद कर ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया जा रहा है। भिंगराड़ा क्षेत्र के ग्रामीण प्रकाश चंद्र आजकल लिगड़ा बेचकर अच्छा रोजगार कर रहे हैं। प्रकाश चंद्र ने बताया वह तथा अन्य ग्रामीण आजकल जंगल जाकर लिगड़े को तोड़कर लाते हैं ।उन्होंने कहा इस दौरान कई कठिनाइयो तथा खून पीने वाली जोको का भी सामना करना पड़ता है। प्रकाश चंद्र ने बताया लोहाघाट बाजार में लोगों के द्वारा लिगड़े की सब्जी को खरीदा जा रहा है जिससे आजकल उन्हें तथा अन्य लोगों को अच्छा रोजगार मिला हुआ है ।उन्होंने बताया कभी मायूसी भी हाथ लगती है। प्रकाश चंद्र ने बताया लिगड़े की सब्जी शुगर व पेट के रोग में रामबाण का कार्य करती है। फिलहाल ग्रामीणों को उनकी मेहनत का फल मिलता नजर आ रहा है।

जरूरी खबरें