Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

लोहाघाट:लोहावती नदी में गिरने से नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पालिका लोहाघाट के वरिष्ठ लिपिक ललित भट्ट का निधन पालिका परिवार ने शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि।

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 14, 2025

.पालिका लोहाघाट के वरिष्ठ लिपिक ललित भट्ट का निधन पालिका परिवार ने शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि।लोहाघाट नगर पालिका में लंबे समय से कार्यरत वरिष्ठ लिपिक ललित भट्ट का उपचार के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में आज 14 अक्टूबर दोपहर को निधन हो गया है। भट्ट के निधन का समाचार मिलते ही लोहाघाट नगर में शोक की लहर छा गई। लोगों ने भट्ट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया ।उधर लोहाघाट नगर पालिका कार्यालय में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में समस्त पालिका कर्मियों ,वार्ड सभासदों व पर्यावरण मित्रों ने वरिष्ठ लिपिक ललित भट्ट के निधन पर दुख जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख भट्ट को श्रद्धांजलि दी ।पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी ने कहा भट्ट अपने सरल स्वभाव के चलते कार्यालय में काफी लोकप्रिय थे उनके निधन से पालिका परिवार को काफी क्षति पहुंची है। इस दुख की घड़ी में पालिका परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है ।जानकारी के मुताबिक भट्ट पिछले लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे ।भट्ट के निधन पर नगर के व्यापारियों ,सामाज सेवियों व जनप्रतिनिधियों ने दुख जताया। कल तक भट्ट के पार्थिव शरीर की लोहाघाट पहुंचने की उम्मीद है ।दुख जताने में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी,पालिका कर्मी प्रकाश उप्रेती, कैलाश उपाध्याय ,प्रमोद महर ,सुमित गढ़कोटी, विमला आर्य ,पुष्पा मेहता, पुष्पा ढेक ,सभासद सुरेश हड़ताल योगेश जोशी ,आरती देवी , रेनू गढ़कोटी, खड़क सिंह ,दीपा गोस्वामी, दीपक गोस्वामी, सचिन गोरखा, आशीष राय तथा पर्यावरण मित्र हरचरण वाल्मीकि, संजीव आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें