Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

चंपावत:कैलाश मानसरोवर श्रद्धालुओ का पहला दल पहुंचा टनकपुर , 51 सदस्यीय प्रथम दल का हुआ पारंपरिक भव्य स्वागत

सूचना

: लोहाघाट:23 अगस्त को ब्लॉक कार्यालय लोहाघाट में लगेगा श्रम विभाग का शिविर 

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 14, 2024
23 अगस्त को ब्लॉक सभागार कार्यालय लोहाघाट में लगेगा श्रम विभाग का शिविर श्रम विभाग में बीओसीडब्लू के माध्यम से संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी दीपक कश्यप द्वारा अवगत कराया गया कि डीएम चंपावत नवनीत पांडे के निर्देशानुसार तथा उत्तराखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा श्रमिकों के हितार्थ जनपद में संचालित योजनाओं तथा श्रमिको का पंजीकरण व नवीनीकरण आदि किया जाना है, इस हेतु विकासखंड लोहाघाट में आगामी 23 अगस्त 2024 में एक शिविर का आयोजन किया जाएगा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने उक्त क्षेत्र के क्षेत्रवासियों से क्षेत्र में लगने वाले उक्त शिविर में श्रम विभाग से संचालित योजना का लाभ उठाने की अपील की है। मालूम हो पहले यह शिविर 14 अगस्त को लगना था लेकिन स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के चलते अब इस शिविर का आयोजन 23 अगस्त को होगा

जरूरी खबरें