Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान। भारत सरकार में बने वैज्ञानिक।

लोहाघाट:28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।

लोहाघाट से सोना चांदी लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। बांग्लादेश भागने की फिराक मे

चंपावत:कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान। वीडियो प्रोजेक्शन का सफल आयोजन

लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पर्यटकों से गुलजार हुई लोहाघाट की कोली ढेक झील स्थानीय युवाओं को मिल रहा है रोजगार। पर सड़क बदहाल

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 5, 2026

पर्यटकों से गुलजार हुई लोहाघाट की कोली ढेक झील स्थानीय युवाओं को मिल रहा है रोजगार।

पर्यटकों की झील में सुविधा बढ़ाने की मांग दुर्घटनाओं को दावत दे रही है झील की सड़क।

चंपावत जिले के लोहाघाट की प्रसिद्ध कोली ढेक झील आजकल पर्यटकों से गुलजार है। जिस कारण झील में नौका संचालन करने वाले युवाओं के चेहरे खिले हुए है। गुरुवार को बड़ी तादात में अन्य राज्यों से आए हुए पर्यटक झील में नौकायन करने के लिए पहुंचे। पर्यटकों के द्वारा झील में मौजूद मछलियों को चारा खिलाने के साथ-साथ नौकायन का भरपूर आनंद लिया गया तथा कोली ढेक झील की खूबसूरती की सराहना की गई की गई। पर्यटकों ने कहा झील में आने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की सख्त आवश्यकता है तथा स्थानीय प्रशासन को पर्यटकों के मनोरंजन के लिए भी झील में संसाधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।

झील में बड़ी तादात में पर्यटकों के आने से स्थानीय युवाओं को अच्छा रोजगार मिल रहा है। झील में नौका संचालन करने वाले युवाओं ने कहा झील में पिछले वर्ष से कम पर्यटकों की आमद हो रही है फिर भी काफी तादात में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं और नौकायन का आनंद ले रहे हैं। नौका संचालको ने कहा झील में बुनियादी सुविधाओं की काफी कमी है उन्होंने बताया झील में पर्यटकों के बैठने के लिए शेड निर्माण की सख़्त आवश्यकता है ताकि धूप व बरसात में पर्यटक यहां बैठ सकें। उन्होंने कहा सेड ना होने से पर्यटकों को धूप व बरसात से बचने के लिए कोई भी जगह उपलब्ध नहीं है।

। नौका संचालकों ने बताया इसके अलावा झील को आने वाली सड़क बदहाल हालात में है सड़क की गिट्टी उखड़ कर सड़क में पड़ी हुई है जिसमें झील आने वाले पर्यटकों के दो पहिया वाहनो के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है तथा कुछ पर्यटक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। नौका संचालकों ने कहा झील में पर्यटकों के मनोरंजन के लिए अन्य संसाधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता है ताकि आने वाले पर्यटक अधिक से अधिक समय झील में बिताए। उन्होंने कहा झील के किनारे स्थानीय युवाओं के लिए छोटी-छोटी दुकानों का निर्माण कार्य किया जाए ताकि स्थानीय उत्पादों को बेचकर क्षेत्र के और अधिक युवा रोजगार हासिल कर सके।

उन्होंने शासन प्रशासन से कोली ढेक झील में सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की है कहा वर्तमान में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मुंबई,बेंगलुरु, लखनऊ के अलावा आदि कैलाश जाने वाले पर्यटक भी झील में बड़ी तादात में पहुंच रहे हैं। स्थानीय निवासियों व नौका संचालकों ने प्रशासन से झील में सुविधाओं का विस्तार व सड़क सुधारीकरण की मांग की है तथा सड़क की मरम्मत होने तक सड़क मे उखड़ी गिट्टी को साफ करने की मांग की है।मालूम हो झील का निर्माण लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने अपने कार्यकाल में कराया था जो आज चंपावत जिले का सबसे बड़ा पर्यटन हब बन चुका है पर सुविधाओं की कमी है।

जरूरी खबरें