Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

: लोहाघाट:आदि कैलाश यात्रियों का दल पहुंचा लोहाघाट तीर्थ यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत मायावती आश्रम के किए दर्शन 

Laxman Singh Bisht

Sat, May 18, 2024
आदि कैलाश यात्रियों का दल पहुंचा लोहाघाट तीर्थ यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत मायावती आश्रम के किए दर्शन पहली बार चंपावत जिले से शुरू हो रही आदि कैलाश तीर्थ यात्रा के यात्रियों का 60 सदस्यों का दल शनिवार दोपहर को लोहाघाट पहुंचा दल के लोहाघाट पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया दल ने सबसे पहले लोहाघाट में स्वामी विवेकानंद जी की तपोस्थली अद्वैत आश्रम मायावती के दर्शन किए तीर्थ यात्रियों के द्वारा आश्रम की खूबसूरती की सराहना की गई यात्रियों ने कहा पहली बार वे चंपावत जिले से शुरू हो रही आदि कैलाश की यात्रा कर रहे हैं उन्होंने कहा प्रशासन के द्वारा अच्छे इंतजाम किए गए हैं जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है यात्रा को लेकर सभी यात्री काफी उत्साहित है मायावती आश्रम के बाद दल कुमाऊँ मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस पहुंचा जहां सभी यात्रियों ने भोजन कर आगे की यात्रा शुरू की दल आज पिथौरागढ़ में विश्राम करेगा तथा कल सुबह पिथौरागढ़ से धारचूला की ओर प्रस्थान करेगा वही गेस्ट हाउस के इंचार्ज पुनेठा ने बताया यात्रियों के लिए विशेष पकवान बनाए गए थे निगम के द्वारा यात्रियों का विशेष ध्यान रखा जा उन्होंने बताया दूसरा दल 24 मई को लोहाघाट पहुंचेगा मालूम हो कुमाऊ मंडल विकास निगम के द्वारा यात्रा का आयोजन किया गया है आज सुबह कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने टनकपुर से दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था

जरूरी खबरें