Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

सूचना

: लोहाघाट:आइटीबीपी लोहाघाट ने शहीद की बेटी के जन्म दिवस को आईटीबीपी परिसर में धूमधाम से मनाया

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 5, 2024
आइटीबीपी लोहाघाट ने शहीद की बेटी के जन्म दिवस को आईटीबीपी परिसर में धूमधाम से मनाया मंगलवार को छत्तीसवी वाहिनी आइटीबीपी लोहाघाट में कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत के निर्देश पर आईटीबीपी के जवानों व अधिकारियों ने देवीधुरा निवासी आईटीबीपी के शहीद नंदन सिंह चम्याल की बेटी कुमारी सीमा चम्याल के जन्म दिवस को आइटीबीपी परिसर लोहाघाट में काफी धूमधाम के साथ मनाया कार्यक्रम में कमांडेंट रावत स्वयं मौजूद है वही सीमा के द्वारा अपने जन्मदिन का केक काटा गया बटालियन के सभी अधिकारियों ,जवानों व अध्यापकों ने सीमा को अपना-अपना आशीर्वाद दिया वही कमांडेंट रावत ने शहीद जवान की बेटी को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा आइटीबीपी हमेशा शहीद परिवार के साथ खड़ी है तथा इन्हें किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी उन्होंने कहा शहीद नंदन सिंह चम्याल को हमेशा याद किया जाएगा उनकी कुर्बानी को हिमबीर परिवार व देश कभी ना भूल सकेगा मालूम हो कमांडेंट रावत ने जन्म दिवस कार्यक्रम की व्यवस्था अपनी निगरानी में कराई थी वही अपने जन्मदिन को आईटीबीपी के द्वारा धूमधाम से मनाने पर सीमा काफी भावुक नजर आई और अपने शहीद पिता को याद करने लगी मालूम हो सीमा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट की छात्रा है

जरूरी खबरें