Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नहीं रहे भारतीय सेना के जांबाज योद्धा कैप्टन प्रहलाद सिंह देव । तीन युद्ध में दुश्मनों को धूल चटा चुके हैं

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 15, 2025

नहीं रहे भारतीय सेना के जांबाज योद्धा कैप्टन प्रहलाद सिंह देव ।

तीन युद्ध में दुश्मनों को धूल चटा चुके हैं कैप्टन देव ।उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र सिंह देव "ताऊ" के पिता कैप्टन प्रहलाद सिंह देव का आज 15 नवंबर की प्रातः 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। स्वर्गीय प्रहलाद सिंह देव का अंतिम संस्कार आज दोपहर रामेश्वर घाट में किया गया।कैप्टन प्रहलाद सिंह देव 32 वर्षों तक भारतीय सेना में कार्यरत रहे। इन्होंने सन 1962 में चीन के साथ 1965 व 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में बहादुरी से दुश्मनों के साथ लोहा लेकर भारतीय सेना के गौरव को बढ़ाया। स्वर्गीय पहलाद सिंह देव ने 6th कुमाऊं रेजीमेंट में कमांडो इंस्पेक्टर रहकर भारत के लिए बड़ी संख्या में कमांडो तैयार किया। कैप्टन प्रहलाद सिंह देव का निधन संपूर्ण लोहाघाट,बाराकोट क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है । वीर योद्धा कैप्टन देव के निधन पर उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन , पूर्व सैनिक लीग संगठन, व्यापारियों ,सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

जरूरी खबरें