Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:काली कुमाऊं की आध्यात्मिक आभा पर आधारित कृति का मायावती आश्रम में लोकार्पण

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 14, 2025

काली कुमाऊं की आध्यात्मिक आभा पर आधारित कृति का मायावती आश्रम में लोकार्पणअद्वैत आश्रम मायावती में आज प्रो. डॉ. एस. देव की पुस्तक “रिमिनिसेंस : माय लैंड माय पीपल” का लोकार्पण आश्रमाध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद जी महाराज द्वारा किया गया। इंग्लैंड से प्रकाशित 246 पृष्ठों की यह पुस्तक काली कुमाऊं की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है।डॉ. देव ने सुई–विंशुग क्षेत्र की आध्यात्मिक परंपराओं, भू-इतिहास और अद्वैत आश्रम मायावती की वैश्विक महत्ता को विस्तार से उजागर किया है। उन्होंने बताया कि यही पवित्र स्थल वह केंद्र है जहाँ से स्वामी विवेकानंद ने अद्वैत वेदांत को विश्वभर में नई ज्योति प्रदान की।स्वामी शुद्धिदानंद ने कहा कि डॉ. देव की यह कृति भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि से समझने का महत्वपूर्ण प्रयास है।कार्यक्रम में स्वामी दिव्यकृपानंद, स्वामी शुहिरदानंद, स्वामी ध्यानस्पर्धानंद, डॉ. सुनील एवं डॉ. स्नेहा गोडबोले, डॉ. नेहा सहित अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें