Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मल्ला बापरु में अराजक तत्वों ने ग्रामीण के घास के लुट्टो को किया के आग के हवाले।

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 18, 2026

मल्ला बापरु में अराजक तत्वों ने ग्रामीण के घास के लुट्टो को किया के आग के हवाले।

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के मल्ला बापरु निवासी दीवान सिंह बोरा के आवास के समीप मंगलवार दोपहर को कुछ अराजक तत्वों के द्वारा उनके घास के लुट्टो में आग लगा दी गई। आग से दीवान सिंह के चार से पांच लुटे जलकर राख हो गए। जिस कारण उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है साथ ही मवेशियों के लिए साल भर का चारा भी आग की भेंट चढ़ गया। आग लगने की जानकारी होते ही गांव की मातृ शक्ति व युवा आग बुझाने पहुंचे पर आग इतनी विकराल थी कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका पर मात्र शक्ति के द्वारा आग को जंगल की ओर फैलने से रोक दिया गया। वही ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रशासन से अराजक तत्वो पर कार्रवाई तथा ग्रामीण दीवान सिंह को मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग जंगल की ओर फैल जाती जिससे बन संपदा को भी बड़ा नुकसान पहुंचाने की पूरी संभावना बनी हुई थी।

जरूरी खबरें