Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

Laxman Singh Bisht

Wed, May 13, 2026

होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

गार्गी पांडे 92.4 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा तो युवराज पांडे ने 88.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में तीसरा स्थान किया हासिल।

आज बुधवार को सीबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाफल घोषित होते ही उत्तीर्ण छात्र छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। तो वही लोहाघाट और चंपावत की प्रमुख शिक्षण संस्था होली विजडम स्कूल मानेश्वर स्कूल का परीक्षाफल सत प्रतिशत रहा। विद्यालय प्रबंधक संजय पंत और प्रधानाचार्य एल एम राय ने बतायाविद्यालय के होनहार छात्र भुवनेश जोशी पुत्र आलोक जोशी ने 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तो वही विद्यालय की होनहार छात्रा गार्गी पांडे ने 92.4% अंक के साथ दूसरा

युवराज पांडे ने 88.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इनके अलावा ध्रुव रक्षित विश्वकर्मा ने 87.6, सचिन मुरारी 85.4 ,पीयूष सुतेड़ी 85 , जतिन नाथ ने 84.6 ,संकल्प उपाध्याय ने 84% हिमांशु शर्मा ने 83.6 ,शगुन सिंह ने 83% , पीयूष बोहरा ने 81.4 अवंतिका जोशी ने 81% और रुद्र पुजारी ने 80.6% अंक लाकर इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए विद्यालय , क्षेत्र तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।

होनहारो की शानदार सफलता पर विद्यालय प्रबंधक संजय पंत व समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। वही अभीभावको ने भी विद्यालय के शानदार परीक्षा फल पर विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी। मालूम हो भुवनेश जोशी के पिता आलोक जोशी लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के सामने मेडिकल स्टोर चलाते हैं।

जरूरी खबरें