Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: लोहाघाट:हेरिटेज टूर गाइड प्रशिक्षण का लोहाघाट के नगर पालिका हॉल में हुआ शुभारंभ। 

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 3, 2023
हेरिटेज टूर गाइड प्रशिक्षण की लोहाघाट के नगर पालिका हॉल में हुई शुरुआत। क्षेत्र के युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने के लिए लोहाघाट मे पर्यटन विभाग उत्तराखंड और टूरिज्म एवं हॉस्पिटेलिटी स्किल काउंसिल के द्वारा चलाए जा रहे दस दिवसीय हेरिटेज टूरिज्म गाइड का निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का लोहाघाट में शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वेप टेक्नोलॉजी संस्था द्वारा किया जा रहा है। इस संस्था द्वारा पूर्व में 250 छात्र/छात्राओ को ट्रेनिंग दे दी गई है। वर्तमान में लोहाघाट में चल रही प्रशिक्षण का उद्घाटन गुरुवार को गोविन्द वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका लोहाघाट ने किया।उन्होंने छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए अपने देश एवम विदेशों कि यात्रा का अनुभव छात्र छात्राओं को बताया। कार्यक्रम में उत्तराखंड पर्यटन विभाग की अपर निदेशक श्रीमती पूनम चंद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ी रही । उन्होंने हेरिटेज टूरिज्म एवं गाइड की भूमिका पर विचार व्यक्त कर प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की । इस प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं को प्रत्येक दिवस में तीर्थ स्थलों और पुरातात्विक पौराणिक स्थलों के विषय में जानकारी दी जायेगी।प्रशिक्षण अवधि में छात्र-छात्राओं को लोकल हैरिटेज एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण आस-पास की कुछ जगहों पर भ्रमण कराया जायेगा तथा संगोष्ठी का आयोजन कर प्रशिक्षित कराया जाएगा। इस दौरान संयोजक कमलेश रसियारा (वेप टेक्नोलॉजी) एवं हरीश चंद उपस्थित रहे। प्रशिक्षण को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह है

जरूरी खबरें