Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:माना ढुंगा (दिगालीचौड़) में बकरी चरा रहे युवक पर गुलदार ने किया हमले का प्रयास बकरी को किया घायल।

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 10, 2025

माना ढुंगा (दिगालीचौड़) में बकरी चरा रहे युवक पर गुलदार ने किया हमले का प्रयास बकरी को किया घायल।

ग्रामीणों की पिंजरा लगाने की मांग वन विभाग के पास नहीं है पर्याप्त पिंजरे।लोहाघाट।चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में गुलदार का आतंक दिनों दिन बढ़ते जा रहा है। बुधवार को मानाढुंगा के पूर्व ग्राम प्रधान योगेश रेसवाल ने जानकारी देते हुए बताया आज सुबह लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत मानाढुंगा (दिगालीचौड़) गांव में घर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर बकरी चरा रहे युवक प्रदीप पर अचानक गुलदार ने हमले का प्रयास किया ।प्रदीप ने किसी तरह भाग कर जान बचाई पर गुलदार ने प्रदीप की बकरी को घायल कर दिया। पूर्व प्रधान ने बताया कई दिनों से गुलदार गांव में मंडरा रहा है ग्रामीणों की कई बकरियां को वह निवाला बन चुका है। पर आज की घटना से गाव में दहशत फैल गई है। पूर्व प्रधान ने कहा घटना की जानकारी उनके द्वारा वन विभाग को दी गई और वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की गई ।पूर्व प्रधान रेसवाल ने कहा वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा पिजड़े उपलब्ध न होने की बात उनसे कहीं गई। वही मामले को लेकर पूर्व ग्राम प्रधान योगेश रेसवाल, बबलू नायक, सुमित सिंह ,गीता देवी ,मोहित जोशी, महेश सिंह ,राजेंद्र सिंह ,पूजा रेसवाल ,मनीषा जोशी आदि ने वन विभाग से गांव में जल्द से जल्द पिंजड़ा लगाकर गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

जरूरी खबरें