Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बाइक सवार युवक पर गुलदार ने किया हमले का प्रयास बाल बाल बचा युवक।

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 21, 2025

बाइक सवार युवक पर गुलदार ने किया हमले का प्रयास बाल बाल बचा युवक।लोहाघाट ब्लॉक के मंगोली शंखपाल छतोली व चोमेल क्षेत्र में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ते ही जा रहा है। जहां मंगोली में गुलदार एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार चुका है तो वही छतोली ग्राम सभा के सिरतोली तोक में भी एक छात्रा पर गुलदार ने हमले का प्रयास किया था। आज शुक्रवार को भी गुलदार ने शंखपाल के पास एक बाइक सवार युवक पर हमले का प्रयास किया जिसमें बाइक सवार बाल बाल बच गया। चोमेल के ध्याडी निवासी संजय पुनेठा ने बताया आज सुबह 9:30 बजे के लगभग वह घर से लोहाघाट की ओर बाइक से आ रहे थे तभी शंखपाल के पास एक भारी भरकम गुलदार उनके सामने आ गया ।उसके द्वारा उन पर हमले का प्रयास किया गया हड़बड़ाहट में वह बाइक से गिर गए तभी पीछे से आ रहे वाहनों की वजह से गुलदार वहा से भाग गया जिस कारण उनकी जान बच गई। पुनेठा ने बताया गुलदार काफी बड़ा है जिसकी सूचना उनके द्वारा वन विभाग को दी गई। उन्होंने कहा क्षेत्र में अब आने-जाने वाले राहगीरों को गुलदार से बड़ा खतरा पैदा हो चुका है। उन्होंने वन विभाग से जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग की है। कल भी शंखपाल क्षेत्र में वाहन चालकों को गुलदार नजर आया है।

जरूरी खबरें