Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

सूचना

: लोहाघाट:गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष की चेतावनी मांग पूरी न होने पर 19 दिसंबर को सीएम आवास के बाहर 20 से अधिक गुरिल्ले करेंगे आत्मदाह/ या तो मांग पूरी होगी या जाएगी जान

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 15, 2024
गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष की चेतावनी या तो मांग पूरी होगी या जाएगी जान पिछले 18 वर्षों से नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ले एक बार फिर संगठन प्रदेशअध्यक्ष के निर्देश पर 18 दिसंबर से देहरादून में महाआंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं चंपावत गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष ललित बगोली ने चेतावनी देते हुए कहा अगर इस बार गुरिल्लो की मांगे नहीं मानी गई तो 19 दिसंबर को उनके साथ-साथ 20 से अधिक गुरिल्ले सीएम आवास में आत्मदाह कर लेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी बगौली ने कहा भाजपा व कांग्रेस सरकार ने बारी बारी गुरिल्लो के साथ छल किया है बार-बार मांग पूरी करने के झूठे वादे किए गए पर मांगे नहीं मानी गई जिस कारण प्रदेश के हजारों गुरिल्लो में सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश है गुरिल्ले इस बार करो या मरो का नारा लेकर सर पर कफन बांध कर देहरादून कूच करेंगे तथा चंपावत जिले से भी 17 दिसंबर को 400 से अधिक गुरिल्ला देहरादून को कूच करेंगे बगोली ने कहा या तो इस बार मांग पूरी होगी या उनकी जान जाएगी अब देखना है इस बार गुरिल्लो का आंदोलन क्या रंग लाता है क्या गुरिल्ला अपनी मांगे सरकार से मनवाते हैं या सरकार के आश्वासन पर आंदोलन को खत्म करते हैं

जरूरी खबरें