Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:समाज सेवा में बेहतर कार्य के लिए राज्यपाल ने समाजसेवी रीता गहतोड़ी को किया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 22, 2026

समाज सेवा में बेहतर कार्य के लिए राज्यपाल ने समाजसेवी रीता गहतोड़ी को किया सम्मानित

उत्तराखंड में मानव तस्करी रोकने, नशा मुक्ति, मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों के लिए बेहतर कार्य करने के लिये तथा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों हेतु ।राज्यपाल द्वारा देहरादून में हुए सम्मान समारोह में लोहाघाट निवासी तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त चंपावत जिले की प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता रीता गहतोड़ी को सम्मानित किया। राज्यपाल द्वारा कहा गया कि विपरीत और विषम परिस्थितियों में हर चुनोतियों का सामना क़र धमकियों कि परवाह न करते हुए सम्पूर्ण उत्तराखंड में मानव तस्करी रोकने मे अहम भूमिका निभाते हुए रीता गहतोड़ी के द्वारा अनेकों युवतियों को बचाते हुए साहस और हिम्मत का परिचय दिया है।

उन्होंने रीता गहतोड़ी को चम्पावत जनपद का अनमोल रत्न कहा। मालूम हो रीता गहतोड़ी ने अपना जीवन समाज सेवा में लगा दिया है। सामाजिक कुरीतियों को तोड़ते हुए उनके द्वारा अपने माता-पिता की चिता को भी मुखाग्नि दी गई । लोहावती नदी को बचाने के लिए उनके प्रयास जारी हैं। रीता को सम्मान दिए जाने पर क्षेत्र वासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा रीता इस सम्मान की असली हकदार हैं।

जरूरी खबरें