Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:21 अप्रैल को पूर्व सीएम हरीश रावत का लोहाघाट दौरा होटल देवलोक इन का करेंगे उद्घाटन

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 19, 2025

21 अप्रैल को पूर्व सीएम हरीश रावत का लोहाघाट दौरा होटल देवलोक इन का करेंगे उद्घाटन उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने दो दिनी दौरे पर 21 अप्रैल सोमवार को चंपावत पहुंच रहे हैं। चंपावत से पूर्व सीएम हरीश रावत दोपहर एक बजे विधायक आवास लोहाघाट पहुंचेंगे। जहां पूर्व सीएम विधायक खुशाल सिंह अधिकारी से चाय पर चर्चा करेंगे तथा लोहाघाट नगर में जनसंपर्क करते हुए डाक बंगला लोहाघाट में पूर्व सीएम काली कुमाऊं क्षेत्र के होलीयारों से मिल उन्हें सम्मानित करेंगे। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद पूर्व सीएम पिथौरागढ़ रोड स्थित होटल देवलोक इन का उद्घाटन करेंगे ।जिसके बाद पूर्व सीएम हरीश रावत सुई गांव में भुवन चौबे के आवास पहुंचकर सुई के होलियारों को सम्मानित करेंगे।21 अप्रैल को पूर्व सीएम का रात्रि विश्राम लोहाघाट में होगा।

22 अप्रैल को पूर्व सीएम 10:00 बजे चंपावत पहुंचेंगे जहां वह कुमाऊं के आराध्य देव गोलू देवता के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वह चंपावत हेलीपैड से हल्द्वानी के लिए रवाना होंगे। वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत के दौरे को लेकर कांग्रेसी तैयारी में जुट गए हैं।

जरूरी खबरें