Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:होली विजडम स्कूल मानेश्वर में छात्र संसद का गठन।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 2, 2026

होली विजडम स्कूल मानेश्वर में छात्र संसद का गठन।

लोहाघाट व चंपावत की प्रमुख शैक्षणिक संस्था होली विजडम स्कूल मानेश्वर मे लोकतंत्र प्रणाली के तहत छात्र संसद का गठन किया गया। जिसमें आयुष जोशी को हेड बॉय तथा चाहत पंगरिया को हेड गर्ल के रूप में चुना गया। मयंक ढेक डिप्टी हेड बॉय तथा अनिया जोशी को डिप्टी हेड गर्ल चुना गया। विद्यालय के छात्रों ने स्पोर्ट्स कैप्टन के पद में समीर सिंह तथा डिप्टी स्पोर्ट्स कैप्टन के रूप में नवनीत सिंह रावत को चयनित किया इसी के तहत अंतसर्दनीय मतदान के द्वारा सुभाष सदन में कप्तान के रूप में भाविका बिष्ट एवं उप कप्तान के रूप में गौरव कठायत ,विवेकानंद सदन के कप्तान के रूप में धीरज बासनी एवं उप कप्तान के रूप में चेतना पांडे और शिवाजी सदन में सदन कप्तान के रूप में स्निग्धा राय एवं उप कप्तान के रूप में शुभम चौबे का चयन किया गया। छात्र संसद के गठन के उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन राय द्वारा सभी सांसदों को उनके पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई गई तथा आदेश का अनुपालन करने हेतु निर्देश दिए गए। इस दौरान श्रीमती हिम्मी पुनेठा,जीवन पांडे , गिरीश जोशी ,सुभाष गहतोड़ी, भगीरथ सोराडी ,हिमांशु खर्कवाल ,अंकित जोशी ,बबीता जोशी, हंसा भट्ट ,दीपिका पुनेठा, पंकज कुमार ,भरत तिवारी, योगेश उप्रेती ,दीपक पचोली एवं पंकज राय आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें