Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:आदमखोर को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा डीएफओ ने किया घटनास्थल का मुआयना।

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 13, 2025

आदमखोर को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा डीएफओ ने किया घटनास्थल का मुआयना।

क्षेत्र में दहशत अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजना किया बंद एक भी छात्र नहीं पहुंचा स्कूल। शिक्षक करते रहे इंतजार।

वन विभाग की गस्त जारी।चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लाक की मंगोली ग्राम सभा में कल आदमखोर गुलदार ने हमला कर ग्रामीण भुवन राम को मौत के घाट उतार दिया था। वन विभाग ,पुलिस व ग्रामीणों ने सर्च अभियान चलाकर भुवन के शव को बरामद किया गुलदार भुवन के सर सहित अधिकांश हिस्से को खा गया था। वही इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई ।अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना तक छोड़ दिया है। वही आज गुरुवार को लोहाघाट पुलिस ने भुवन के सव का पोस्टमार्टम करा कर सव परिजनों को सौंप दिया है।घटना को लेकर आज डीएफओ आशुतोष सिंह और रेंजर लोहाघाट एन 0डी 0पांडे ने घटनास्थल का मौका मुवायना किया । डीएफओ आशुतोष सिंह ने बताया गुलदार को पकड़ने के लिए घटना स्थल के आस पास वन विभाग के द्वारा तीन पिंजरे व ट्रैप कैमरे लगाए गए है तथा बन कर्मियों के द्वारा लगातार क्षेत्र में गस्त की जा रही है। तथा बन कर्मियों को लगातार गस्त करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया मृतक के परिजनों को मानक के अनुसार 6 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा जिसमें एक लाख 80 हजार रुपए की राशि परिजनों को दे दी गई है। डीएफओ ने कहा विभाग का पूरा प्रयास है कि जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ा जाए।उन्होंने ग्रामीणों से समूह बनाकर इधर-उधर जाने तथा बच्चों को अकेले स्कूल ना भेजने तथा महिलाओं से चारा पत्ती के लिए जंगल ना जाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से रात में घर के बाहर की लाइटों को खुला रखने तथा घर के आसपास की झाड़ियां को साफ करने तथा सतर्क रहने को भी कहा है। कहा बन कर्मी लगातार गस्त पर रहेंगे। घटना को लेकर पूरे गांव में दुख का माहौल है परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव के प्रधान रमेश राम ,पूर्व प्रधान चांद बोहरा , अजय बिष्ट व भैसज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा ने शासन प्रशासन और वन विभाग से जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने ,आदमखोर घोषित करने तथा पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की हैकहा पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है।बताया मृतक के दो बच्चे है और वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।उन्होंने बताया इस समय गांव वह आसपास के क्षेत्र में काफी दहशत है लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं तथा अभिभावकों के द्वारा अपने बच्चों को स्कूल भेजने से मना कर दिया है ।कहा वन विभाग लगातार क्षेत्र में गस्त करें और जल्द से जल्द आदमखोर गुलदार के आतंक से ग्रामीणों को निजात दिलाए। वही आज रा0 जूनियर हाई स्कूल मंगोली में एक भी छात्र नहीं पहुंचा अध्यापक छात्रों के आने का इंतजार करते हुए नजर आए। घटना को लेकर अध्यापकों में भी काफी दहशत है क्योंकि स्कूल घटनास्थल के ही पास है। गस्त में रेंजर लोहाघाट एन डी पांडे, डिप्टी रेंजर सोहन राम, बन दरोगा प्रकाश जोशी ,रियाज अहमद ,अजय टम्टा, वन आरक्षी हिमांशु ढेक ,रोहित मेहता ,शिल्पी ,मोनिका ,कमलेश , मोहन, मोहित ,अनीश भुवन, दीपक ,राजू आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें