Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जीआईसी जानकी धार के पांच छात्र-छात्राओं का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति में चयन।

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 17, 2025

जीआईसी जानकी धार के पांच छात्र-छात्राओं का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति में चयन।चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के जीआईसी जानकी धार में प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं कुशल निर्देशन और छात्र-छात्राओं के परिश्रम के बूते विद्यालय के पांच छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना छात्रवृत्ति में सफलता अर्जित की है ।विद्यालय के अमित भट्ट ,मयंक भट्ट ,अनिल सिंह, दीपक राय और दिया ने सफल छात्र-छात्राओं की योग्यता सूची में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया है।इससे पूर्व विद्यालय के चार होनहार छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति में भी सफलता पाई है। विद्यालय व छात्र-छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर पीटीए अध्यक्ष बलवंत बोहरा एसएमसी अध्यक्ष निर्मला देवी ग्राम प्रधान भूमलाई एवं पूर्व प्रधानाचार्य दीपक पुनेठा, कोयाटी प्रधान प्रेम सिंह ,डेंसली प्रधान नरेश बिष्ट , गंगनौला प्रधान मोहन कुमार, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य हरीश कॉलोनी, शिक्षक गिरीश जोशी, गीता विश्वकर्मा, दीपक अधिकारी, चंद्रलाल शाह ,सुंदरनाथ ,दीपा तिवारी, मोहन गहतोड़ी,

गीता कालाकोटी ,शोभा बिष्ट ,मनीषा भंडारी, राखी गहतोड़ी, संजीव राणा, राजकुमार तथा सेवा निवृत राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेश राय ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

जरूरी खबरें