Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में उप प्रधान चुनाव के लिए मतदान पार्टियां हुई रवाना

लोहाघाट विधायक का कार्यकाल सबसे बुरा 4: 50 साल तक जनता के बीच से रहे नदारद: आनंद अधिकारी ।

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:वित्त आयोग अध्यक्ष पहुंचे ग्रोथ सेंटर लोह उद्यमी अमित की थपथपाई पीठ

Laxman Singh Bisht

Mon, May 5, 2025

वित्त आयोग अध्यक्ष पहुंचे ग्रोथ सेंटर लोह उद्यमी अमित की थपथपाई पीठलोहाघाट ग्रोथ सेंटर में बने लोहे के बर्तन प्रदेश ही नहीं देश में भी प्रसिद्धि पा रहे है।जिनकी सराहना हर्षिल में खुद प्रधानमंत्री मोदी कर चुके हैं। ग्रोथ सेंटर संचालक अमित कुमार के प्रयासों से ग्रोथ सेंटर ऊंचाई की नई बुलंदियों को छूते जा रहा है ।ग्रोथ सेंटर में बने लोहे के बर्तन लोगों को काफी भा रहे हैं। इसी कड़ी में अपने चंपावत दौरे के दौरान उत्तराखंड के छठे वित्त आयोग अध्यक्ष एन रवि शंकर व सदस्य एमसी जोशी और पी एस जंगपांगी ने ग्रोथ सेंटर लोहाघाट का भ्रमण किया।इस दौरान वित्त आयोग अध्यक्ष ने ग्रोथ सेंटर में बने इंडक्शन चूल्हे, कड़ाई ,कृषि उपकरण आदि को दिखा तथा ग्रोथ सेंटर संचालक अमित कुमार से इन्हें बनाने की जानकारी ली। ग्रोथ सेंटर में बने लोहे के बर्तन वित्त आयोग अध्यक्ष को काफी भाए। अमित कुमार के द्वारा वित्त आयोग अध्यक्ष को लोहे के बर्तनों को बनाने की जानकारी दी ।बताया प्रगति आजीविका समूह के माध्यम से कई महिला लोह शिल्पियों के अलावा स्थानीय लोह शिल्पियों को यहां रोजगार दिया जा रहा है ।तथा देश के विभिन्न हिस्सों में लगने वाले मेलों में प्रतिभाग कर ग्रोथ सेंटर में बने लोहे के बर्तनों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। वित्त आयोग अध्यक्ष ने अमित कुमार के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की काफी सराहना की तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया।इस दौरान वित्त आयोग अध्यक्ष का ग्रोथ सेंटर में भव्य स्वागत किया गया। मौके पर तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी, खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी के साथ-साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें