Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: लोहाघाट:पिता की मौत पर हत्या की आशंका जताते हुए पुत्रों ने डीएम से करी जांच की मांग

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 25, 2024
पिता की मौत पर हत्या की आशंका जताते हुए पुत्रों ने डीएम से करी जांच की मांग लोहाघाट के भुमलाई निवासी भुवन चंद्र पुनेठा की कुछ दिन पूर्व पिथौरागढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उनके पुत्रों के द्वारा हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग उठाई है। उन्होंने डीएम चंपावत के माध्यम से पिथौरागढ़ डीएम और एसपी ज्ञापन भेजा है तथा जांच की मांग करी है। मृतक भुवन पुनेठा के पुत्र मोहित पुनेठा और मनीष पुनेठा ने डीएम चंपावत नवनीत पांडे को दिए ज्ञापन में बताया है कि उनके पिता भुवन चंद्र पुनेठा चम्पावत के एक ठेकेदार के यहां निर्माणाधीन गुरना-पंचेश्वर मोटर मार्ग में मुन्सी का कार्य कर रहे थे तथा पिथौरागढ़ में किराये के कमरे में रहते थे । उन्होंने बताया बीते 10 मार्च को उनके पिता के मोबाइल से भवन स्वामी का फोन आया था उनके पिता को घायल अवस्था में पिथौरागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर वह पिथौरागढ़ अस्पताल पहुंचे । जहां पिता की गंभीर हालत को देखते हुए पिथौरागढ़ से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था। टनकपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया कि क्रियाक्रम निपटाने के बाद जब वह पिथौरागढ़ उनके कमरे में पहुंचे तो वहां बाइक के अलावा अन्य कोई सामान नहीं था। तथा वहा उन्हें जानकारी मिली कि उनके पिता के साथ मारपीट हुई थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतक के पुत्रों ने अपने पिता की मौत के मामले की जांच की मांग उठाई है। वही भुमलाई के ग्रामीण भी मामले की जांच की मांग कर रहे हैं

जरूरी खबरें