Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:ओकलैंड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 14, 2026

ओकलैंड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

89.2% अंक प्राप्त कर यथार्थ जोशी बने स्कूल टॉपर।

सीबीएसई बोर्ड ने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 का परीक्षा फल घोषित कर दिया है। कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में लोहाघाट की प्रमुख शिक्षण संस्था ओकलैंड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के होनहार छात्र यथार्थ जोशी ने 89.2% अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है वही मनीष नाथ गोस्वामी ने 89% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा अपूर्वा कलोनी ने 87% अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय परिवार के द्वारा समस्त सफल विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।विद्यालय के प्रबंधक लोकेश पांडे ,प्रधानाचार्य राहुल जोशी एवं समस्त शिक्षको ने विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत ,शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाया है।

जरूरी खबरें