Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान। भारत सरकार में बने वैज्ञानिक।

लोहाघाट:28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।

लोहाघाट से सोना चांदी लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। बांग्लादेश भागने की फिराक मे

चंपावत:कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान। वीडियो प्रोजेक्शन का सफल आयोजन

लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नालियों में अतिक्रमण बरसात मे सड़कों मे बहता पानी।जनता के लिए बना मुसीबत

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 6, 2026

नालियों में अतिक्रमण बरसात मे सड़कों मे बहता पानी।जनता के लिए बना मुसीबत

जनता की प्रशासन से नालियों को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग।

चंपावत जिले के लोहाघाट मे लोक निर्माण विभाग की सड़कों व राष्ट्रीय राजमार्ग की नालियों में कई जगह हुआ अतिक्रमण लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। अतिक्रमण के चलते नालियां बंद होने से बरसात में कई जगह सड़के नदियों में तब्दील हो रही है। जिस कारण जनता व वाहन चालकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोहाघाट के कोली ढेक,प्रेम नगर, पुल्ला रोड व अन्य जगहों पर नालियों में अतिक्रमण व निर्माण देखा जा सकता है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग में एनएच कार्यालय के आसपास नालियों मे अतिक्रमण किया गया है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है ।बरसात होते ही सड़कों पर बहता हुआ पानी आम जनता व वाहन चालको के लिए मुसीबत बन जाता है। पर संबंधित विभागों के द्वारा आज तक नालियों से अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। स्थानीय निवासियों ने विभागों की इस लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताई है ।लोगों ने कहा कई जगह नालियों पर अतिक्रमण हुआ है या निर्माण कार्य किया गया है कलमठ बंद कर दिए गए हैं जिसका खामियाजा आज उन लोगों को बरसात में भुगतना पड़ता है।

लोगों ने लोक निर्माण विभाग व एनएच से नालियों में किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है ताकि मानसून सीजन में बरसात का पानी सड़कों में ना बहे और लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। वही पाटन पुल क्षेत्र वासियों ने कहा आज से दो-तीन वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग के द्वारा अतिक्रमण हटाया गया था पर उसके बाद नालियों का निर्माण नहीं किया गया। जिस कारण बरसात में पाटन पुल क्षेत्र वासियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने भी लोक निर्माण विभाग लोहाघाट से जल्द से जल्द नाली निर्माण की मांग की है। लोगों ने कहा आजकल डीएम चंपावत के निर्देश पर विभाग नालिया खोलने में जुटे हुए हैं पर अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है।

जरूरी खबरें