Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है सूखा हुआ पेड़। तार से बाध कर की गई है सुरक्षा।

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 23, 2025

दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है सूखा हुआ पेड़। तार से बाध कर की गई है सुरक्षा।लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में लोहाघाट के एम जे होटल के सामने एक सूखा हुआ विशालकाय पेड़ दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है। पेड़ को गिरने से रोकने के लिए ग्रामीणों के द्वारा उसे तार से बांधा गया है। लोगों ने कहा हवा से यह पेड़ कभी भी गिर कर एनएच में चलने वाले वाहनों व राहगीरों के ऊपर गिरकर एक बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है। लोगों ने शासन व प्रशासन से दुर्घटना का सबब बने इस पेड़ के निस्तारण करने की मांग की है। लोगों का कहना है इस बारे में प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है पर अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। कहा अगर जल्द पेड़ का निस्तारण नहीं किया गया तो यह विशालकाय पेड़ कभी भी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है। लोगों ने कहा इस स्थान में हर वक्त दुर्घटना का भय बना रहता है।

जरूरी खबरें