Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल ने पूर्व सैनिकों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस तिरंगा फहराकर दी शुभकामनाएं।

देखें जिले के किस जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने क्षेत्र व देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामना

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया 15 अगस्त निकली शानदार झांकियां।

लोहाघाट:मूसलाधार बारिश के बीच ड्यूटी में डटी रही महिला होमगार्ड।

चंपावत:खड़गे की जनसभा स्थल का शुद्धिकरण करने पर भड़की कांग्रेस भाजपा के खिलाफ निकाला जुलूस।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:यूकेपीएससी परीक्षा में चयनित लोहाघाट के राकेश कुमार को डीएम ने किया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 5, 2026

यूकेपीएससी परीक्षा में चयनित लोहाघाट के राकेश कुमार को डीएम ने किया सम्मानित

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन करने वाले विकासखंड लोहाघाट के ग्राम कलीगाँव निवासी राकेश कुमार को शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कलेक्ट्रेट में शॉल ओढ़ाकर तथा पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। वर्तमान में उत्तराखंड सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात राकेश कुमार का चयन उप शिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। राकेश को बधाई देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण परिवेश के युवाओं के लिए उनकी यह सफलता प्रेरणास्रोत है। शिक्षा विभाग से अनुसेवक पद से सेवानिवृत्त नारायण राम तथा गृहिणी श्रीमती बसंती देवी के पुत्र राकेश ने सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर राकेश कुमार ने जिलाधिकारी का आभार जताते हुए अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अपने भाईयों के मार्गदर्शन को दिया।उन्होंने बताया कि बेनी राम पुनेठा इंटर कॉलेज लोहाघाट से इंटरमीडिएट, स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज से स्नातक और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से एमए करने के दौरान उन्होंने लगातार अपनी तैयारी जारी रखी।वर्तमान में एआरओ के पद पर सेवा देने के साथ ही राकेश पूर्व में वीपीडीओ , सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक और आईआईटी रुड़की में कंप्यूटर सहायक/ऑपरेटर के पदों पर भी अंतिम रूप से चयनित हो चुके है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने राकेश को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, उन्होंने कहा राकेश कुमार की यह सफलता चम्पावत के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

जरूरी खबरें